सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

राधा अष्टमी की बहुत बहुत शुभकामनाएं

गणेश चतुर्थी : गणेश जन्म-विवाह की कथा और उनके पूजन की महिमा ।

  गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारुभक्षणम् । उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपंकजम् ।। गणेशजन्म की कथा एक समय की बात है कि, पार्वती जी जया, विजया आदि अपनी सखियों के साथ कैलाश मैं बैठकर आपस में कुछ चर्चा कर रहीं थीं । उसी समय यह चर्चा चल पड़ी कि यद्यपि नंदी, भृङ्गी आदि गण हमारे ही गण हैं किन्तु वे पूर्णतः शिव की आज्ञा के अधीन हैं । स्वतन्त्र रूप से हमारा कोई गण नहीं है । अतः हे शिवा आपको अपने लिए स्वतंत्र रूप से एक गण की रचना करनी चाहिए । यह चर्चा यहीं समाप्त हो गई । कुछ दिनों बाद एक बार पार्वती जी स्नान कर रहीं थीं तब उन्होंने द्वार पर नन्दी को बिठा रखा था । तभी शिव उन्हें डांटकर भीतर प्रवेश कर गए थे । स्नानक्रीड़ा में संलग्न पार्वती लज्जित हो गईं और तुरन्त उठ गयीं । तब उनके मन में सखियों के द्वारा कही हुई विचार तार्किक जान पड़ी । कुछ ही समय बाद एक बार स्नान करते समय भगवती पार्वती इस विचार को चरितार्थ करने को उद्यत हुईं । उनके मन में यह विचार आने लगा कि मेरा भी कोई अपना सेवक होना चाहिए, जो श्रेष्ठ हो तथा मेरी आज्ञा के बिना रेखामात्र भी इधर से उधर वि...

रोहिणी नक्षत्रोत्सव, कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकानाएं

चक्रवर्त्ति सम्राट महाराजाधिराज दशरथ के जीवन-चरित्र की विशेषतायें

ॐ चक्रवर्त्ति सम्राट महाराजाधिराज दशरथ के जीवन-चरित्र की विशेषतायें दशरथ – दशयुक्तः रथो यस्य – दशरथः । जिसके रथ में दशेन्द्रियरूपी घोड़े रहते हैं, वह दशरथ है । जीव ही दशरथ है । ‘ आत्मानं रथिनं विद्धि शरीरं रथमेव तु । बुद्धिं तु सारथिं विद्धि मनः प्रग्रहमेव च ।। इन्द्रियाणि हयानाहुर्विषयांस्तेषु गोचरान् । ’ (कठोपनिषद-3/3-4) पञ्च कर्मेन्द्रिय, पञ्च ज्ञानेन्द्रिय ही जीव दशरथ के शरीररूपी रथ के घोड़े हैं । बुद्धि सारथी है और मन ही लगाम है । बुद्धि की तीन वृत्तियां होती हैं – सात्त्विक, राजसिक और तामसिक । दशरथजी की भी तीन पत्नियां हैं – कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी । कौशल्या जी सात्त्विकी बुद्धि, सुमित्रा जी राजसिक बुद्धि और कैकेयी जी तामसिक बुद्धि । ‘ विज्ञानसारथिर्यस्तु मनःप्रग्रहवान्नरः । सोऽध्वनः पारमाप्नोति तद्विष्णोः परमं पदम् ’ ।। (कठोपनिषद-3/9) रथ का रथी जीवात्मा यदि सात्त्विकी बुद्धि (विज्ञान) रूपी सारथी से युक्त और कुशल है, तभी वह रथ को हृदयस्थल तक ले जाता है और रथी कृतकृत्य हो जाता है । तब वह उस परम पद की प्राप्ति कर लेता है । महाराज दशरथ ने जन्मोत्सव के समय अपने साथ-स...

श्रीरामचरितमानस के सिद्ध दोहा- चौपाई

श्रीरामचरितमानस के सिद्ध दोहा-चौपाई (1)    जल वर्षा – सोइ जल अनल अनिल संघाता । होई जलद जग जीवन दाता ।। (2)    विघ्न नाश – सकल विघ्न व्यापहि नहिं तेही । राम सुकृपा बिलोकहिं जेही ।। (3)    विपत्ति के नाश – राजीव नयन धरें धनु सायक । भगत बिपति भंजन सुखदायक ।। (4)    विषनाश – नाम प्रभाउ जान सिव नीको । कालकूट फलु दीन्ह अमीको ।। (5)    विषयवृत्तिभंग – मन करि बिषय अनल बन जरई । होई सुखी जौं एहि सर परई ।। (6)    करतब नाश – मायापति सेवक सन माया । करइ तो उलटि परइ सुरराया ।। (7)    सुख-सम्पत्ति – जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं । सुख संपति नाना बिधि पावहिं ।। (8)    दुष्ट दलन – जो अपराधु भगत कर करई । राम रोष पावक सो जरई ।। (9)    दुष्ट से मिलाप – गरल सुधा रिपु करहिं मिताई । गोपद सिंधु अनल सितलाई ।। (10)   रक्षा – मामभिरक्षय रघुकुलनायक । धृत बर चाप रुचिर कर सायक ।। अथवा मोरें हित हरि सम नहिं कोऊ । एहि अवसर सहाय सोइ होऊ ।। (11)   मुकदमा अथवा रण जीतना - रि...